
PARDARSHI VIKASH NEWS देश के पश्चिम, उत्तर और मध्य भारत के कई शहर भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा में शनिवार को 46°C तापमान दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के बीच शहरों को राहत देने के लिए शुरू किया गया हीट एक्शन प्लान ज्यादातर जगहों पर सिर्फ एडवाइजरी, प्याऊ और अस्पतालों तक सीमित रह गया है। 2016 में शुरू हुई इस योजना का मकसद लू के असर को कम करना था, लेकिन अहमदाबाद को छोड़कर अधिकतर शहरों में कूल रूफ, ग्रीन कवर और कूलिंग सेंटर जैसे दीर्घकालिक उपाय लागू नहीं हो सके। अहमदाबाद ने 1 करोड़ पेड़ लगाए, 128 ऑक्सीजन पार्क बनाए और हजारों घरों में कूल रूफिंग कर मॉडल पेश किया। विशेषज्ञों का कहना है कि कूल रूफ से तापमान 2 से 5 डिग्री तक घट सकता है, लेकिन बजट और जवाबदेही की कमी के कारण ज्यादातर शहरों में योजनाएं कागजों तक सीमित हैं।