
पारदर्शी विकास ब्यूरो
हाटा, कुशीनगर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र हाटा में शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ शिक्षकों के शिक्षण कौशल को अधिक प्रभावी बनाना रहा।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने, सभी बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराने और विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। गतिविधि आधारित शिक्षण एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुईप्रशिक्षक एआरपी इंद्रजीत प्रसाद ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों को बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप नवीन तकनीकों एवं गतिविधियों से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को अधिक दक्ष बनाकर बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में सकारात्मक एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने की आवश्यकता बताई गई।इस अवसर पर एआरएपी अनुराग सिंह, रविंद्र सिंह, सत्यानंद प्रजापति, लोकेश प्रजापति, सुजीत राव, रिजवान अंसारी, महफुज आलम, नीलम तिवारी, नीतू राय, शेषनाथ प्रसाद, कुसुम यादव, पूनम तिवारी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।