
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2026 की तैयारियों को गति देते हुए बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, कानपुर में मेले के कार्यालय का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह मेला 26 से 30 नवंबर 2026 तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क, कानपुर में आयोजित होगा।कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मेले को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस दौरान मेले के आयोजन, विभिन्न कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रांत प्रचारक श्रीराम, मति नीतूसिंह, अरविंद दीक्षित, अमरनाथ, नर्वेंदु शुक्ला, हरेंद्र मुर्जानी, विनीत मिश्रा, ब्रजमोहन सिंह, राकेश तिवारी, सत्येंद्र मिश्रा, अंकित तिवारी, संजीव दीक्षित, शैलेन्द्र दीक्षित के के बाजपाई , वीपी तिवारी ,ब्रजेश जी और राहुल मिश्रा समेत अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला समाज में सेवा, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। मेले में विभिन्न सेवा संस्थाओं, एनजीओ, मठ-मंदिरों, सामाजिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं और सेवा कार्यों से जुड़े लोगों को व्यापक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की तैयारियों को और तेज कर दिया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से मेले में सहभागिता की अपील की।