news-details

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर किदवई नगर में जागरूकता अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर दक्षिण के किदवई नगर स्थित हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह-संयोजक पीयूष रंजन मिश्रा के कार्यालय पर हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला कानपुर दक्षिण के संयोजक सुशील कुमार एवं पीयूष मिश्रा ने उपस्थित लोगों को मेले के उद्देश्य और उसकी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के लोगों से मेले में अधिक से अधिक सहभागिता करने और सेवा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पीयूष रंजन मिश्रा, प्रांत सह-संयोजक, हिंदू जागरण मंच, मयंक त्रिपाठी, जिला संयोजक, हिंदू जागरण मंच, संदीप जी, जिला सह-संयोजक, हिंदू जागरण मंच, श्याम वीर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी तथा सुनील शुक्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य, हिंदू जागरण मंच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला समाज में सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं मेले से जुड़ें और अन्य लोगों को भी इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित करें।