
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर कानपुर दक्षिण क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बर्रा-8 में बैठक आयोजित कर मेले की तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की गई। दक्षिण संयोजक सुशील कुमार ने बताया कि मेले का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है। मेले में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सेवा संस्थाओं की सहभागिता रहेगी।उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए दक्षिण क्षेत्र में लगातार बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों को मेले से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। बैठक में पुष्पिंदर तोमर, प्रह्लाद सिंह, सुशील शुक्ला, जगनायक प्रधान, शिवाकांत और पप्पू शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।सुशील कुमार ने कहा कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला समाज को सेवा, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कानपुरवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।