news-details

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, कन्या वंदन और विवेकानंद रथ यात्रा पर चर्चा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आगामी 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित होने वाले हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले की तैयारियों को लेकर दक्षिण कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मेले से पहले आयोजित होने वाले कन्या वंदन और विवेकानंद रथ यात्रा को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सचिव नवेंदु जी, दक्षिण संयोजक सुशील कुमार, बृजेश चंद्र दीक्षित, पीयूष मिश्रा, केके मिश्रा, वीपी तिवारी, पीयूष अग्निहोत्री, रामजी निषाद और जगनायक प्रधान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मेले को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया। आयोजन से पहले शहर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मेले से जोड़ने और इसके उद्देश्य से अवगत कराने की योजना पर चर्चा हुई। विशेष रूप से कन्या वंदन कार्यक्रम और स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रस्तावित विवेकानंद रथ यात्रा की तैयारियों पर विचार किया गया। दक्षिण संयोजक सुशील कुमार ने बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने आयोजन से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने और सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मेले को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे और तैयारियों में सहयोग देने की बात कही।