news-details

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दी गई दो करोड़ तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी

You can share this post!

 

 

उप मुख्यमंत्री ने भारतीय ध्वज संहिता के मानकों के अनुरूप तिरंगा निर्माण के निर्देश दिए

 

 

संजीव भारती 
लखनऊ। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा।राज्य सरकार ने अभियान को जनभागीदारी, राष्ट्र भक्ति और महिला सशक्तिकरण का व्यापक जनांदोलन बनाने के निर्देश दिए हैं और 12अगस्त तक हर घर तक तिरंगा पहुंचाने पर जोर दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ 'हर घर तिरंगा अभियान' आज देश की राष्ट्रीय चेतना, एकता और अखंडता का प्रतीक बन चुका है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रगौरव से जोड़ने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं केवल तिरंगे का निर्माण नहीं कर रही हैं, बल्कि अपने श्रम, कौशल और आत्मविश्वास से आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रही हैं। उनके हाथों से तैयार प्रत्येक तिरंगा राष्ट्र निर्माण में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा यह अभियान उनके लिए सम्मानजनक रोजगार एवं आय के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।