news-details

हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त लल्लन को गिरफ्तार कर लिया है। कमरौली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लल्लन पुत्र सहजराम (लगभग 42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम पूरे मोलना मजरे बरसण्डा, थाना कमरौली, जनपद अमेठी का निवासी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, हत्या के इस मामले में कुल छह लोग नामजद थे। घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया गया था। लल्लन इस मामले में फरार चल रहा था और उसकी तलाश जारी थी। वह थाना कमरौली में दर्ज धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109, 351 (3) बीएनएस के तहत वांछित था। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। गिरफ्तारी के बाद कमरौली थाना पुलिस अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल सुरेश मिश्रा, कांस्टेबल कमल सिंह यादव, प्रदीप पाठक और रिक्रूट कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।