news-details

हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर। कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और दुष्कर्म समेत अलग-अलग मामलों में वांछित एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को थाना नेबुआ नौरंगिया में दर्ज मुकदमा संख्या 303/2026 में वांछित जगजीत पुत्र घुरन उर्फ सुकुल निवासी मडारविन्दवलिया, टोला बरई पट्टी, थाना नेबुआ नौरंगिया तथा एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज है।वहीं, मुकदमा संख्या 371/2026 में वांछित जाकिर अंसारी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी अहिरौली बाजार, नौका टोला, थाना खड्डा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार साहनी, उपनिरीक्षक ब्रह्म कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश मिश्रा तथा महिला कांस्टेबल काजल शुक्ला शामिल रहे।जनपद पुलिस के अनुसार, अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।