
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के एत्मादपुर में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था, फ्रंट ऑफिस प्रणाली और निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान वकीलों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। अधिवक्ताओं का कहना है कि नई व्यवस्था से आम जनता और वकीलों दोनों को परेशानी होगी तथा उनके अधिकारों का हनन हो रहा है।हड़ताल के चलते तहसील एत्मादपुर में रजिस्ट्री, राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। कई फरियादियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कई लोग बिना काम कराए ही लौट गए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार विवादित व्यवस्था को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी।प्रदर्शन में संपूर्ण समस्या समाधान संगठन (किसान) के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।