news-details

IPL क्रिकेट मैच पर आनलाईन जुंआ खेल रहे 04 अभियुक्तगण को कैण्ट पुलिस व एसओजी 2 की टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Varanasi

पुलिस कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध "जीरो टालरेन्स" की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम व एसओजी 2 की टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग में IPL क्रिकेट मैच पर आनलाईन जुंआ खेल रहे 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 30070/- रूपया, 05 अदद टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किए गये, जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।