news-details

इटावा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने ऊर्जा बचत अभियान को दिया समर्थन, अधिवक्ताओं से की अपील

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील का समर्थन करते हुए अधिवक्ताओं से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। एसोसिएशन ने कहा है कि जो अधिवक्ता कचहरी के आसपास रहते हैं, वे निजी कार की जगह बाइक, ई-रिक्शा या साइकिल का उपयोग करें, जबकि दूर से आने वाले अधिवक्ताओं से कार पूलिंग की व्यवस्था अपनाने का आग्रह किया गया है। यह प्रस्ताव डीबीए की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इटावा के अधिवक्ताओं ने हमेशा देशहित में योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि आजादी के आंदोलन में भी जिले के वकीलों की अहम भूमिका रही थी और अब ऊर्जा बचत के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने का समय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊर्जा और ईंधन बचत के आह्वान का अधिवक्ता समाज पूरी तरह समर्थन करता है।बैठक में दो प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें निजी वाहनों के उपयोग को कम करने और सामूहिक यात्रा व्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। एसोसिएशन का मानना है कि इससे न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।इस बैठक में डीबीए अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने प्रस्तावों पर सहमति जताई।