news-details

इटावा में लापता महिला ग्वालियर से बरामद, पति ने किया था आत्महत्या का प्रयास

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा में कलेक्ट्रेट स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की लापता पत्नी को पुलिस ने ग्वालियर से सकुशल बरामद कर लिया है। महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गांव के ही दो लोगों ने खेत विवाद के चलते उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस ने कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद महिला को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।इकदिल क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी शिशुपाल सिंह की पत्नी 5 अप्रैल से लापता थी। शिशुपाल का आरोप था कि पत्नी के नाम खरीदी गई दो बीघा जमीन को लेकर गांव में विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उसकी पत्नी को गायब कर दिया गया। वह लगातार पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई और पत्नी की बरामदगी की मांग कर रहा था।पत्नी की तलाश न होने से परेशान शिशुपाल 18 मई को एसएसपी कार्यालय पहुंचा था, जहां कथित रूप से कार्रवाई न होने से नाराज होकर उसने फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस ने महिला की तलाश तेज कर दी।पुलिस ने सर्विलांस और अन्य माध्यमों की मदद से महिला को ग्वालियर से बरामद किया। महिला ने बताया कि गांव के सतेंद्र और कमलेश नामक दो भाइयों ने करीब डेढ़ माह पहले उसका अपहरण कर लिया था।महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे उसके पिता के हवाले कर दिया गया। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।