news-details

इटावा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यमुना पुल पर संकट में फंसी महिला की बची जान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के चकरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई। शनिवार दोपहर करीब एक बजे सिकरोड़ी पुल पिकेट पर तैनात रिक्रूट आरक्षी रवि राणा और पीआरडी जवान सुदामा लाल को राहगीरों ने सूचना दी कि यमुना पुल पर एक महिला संदिग्ध और परेशान हालत में खड़ी है। सूचना मिलते ही दोनों जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद महिला और उसके पति को चकरनगर थाने लाया गया।पूछताछ में महिला की पहचान ग्राम ककरिया निवासी रीता देवी पत्नी राजू उर्फ बादशाह निषाद के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण महिला मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में बातचीत के बाद दोनों के बीच आपसी सहमति बन गई और मामला शांत हो गया। समझाइश के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। इस कार्रवाई से न केवल एक महिला की जान बची, बल्कि एक परिवार को टूटने से भी बचा लिया गया।