news-details

जिला खेल कार्यालय से निकाली गई हर घर तिरंगा अभियान रैली

You can share this post!

पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी।  हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, अमेठी की ओर से बुधवार को  तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला खेल कार्यालय से हुआ और यह मुंशीगंज रोड बाईपास अमेठी तक निकाली गई। रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के प्रति सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाना रहा। रैली में तहसीलदार अमेठी आलोक कुमार, नायब तहसीलदार अजय सिंह, उन्नाव के क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार सब्बारवाल तथा उपक्रीड़ाधिकारी अमेठी अरविन्द सिंह कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम में हाजी मुनव्वर, अजय यादव, असरार अली, राजा उल्ला, विनोद यादव, महेश चन्द्र, नवनीत, माधुरी कुमारी, सालिनी पटेल, कल्पना कुमारी, सानिया सलीम, धीरज पटेल, शिवकुमार मौर्य एवं राम आसरे यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज, प्रशिक्षक नदीम, आरिफ, जयप्रकाश यादव, अंकित शर्मा, कुंवर नवली तिवारी, रुचि सिंह एवं आरती सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक शामिल हुए। रैली में लगभग 450 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला खेल कार्यालय, अमेठी के निर्देशन में किया गया।