news-details

जानकीपुरम में खुला लर्निंग विंग्लेस प्ले स्कूल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार स्थित अभिषेक पुरम में रविवार को लर्निंग विंग्लेस प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके व्यक्तित्व निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला होती है। ऐसे विद्यालय, जहां बच्चों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और रचनात्मक वातावरण मिले, समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का आधार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।