news-details

जाति-क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटना देश के प्रति अपराध : योगी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत को जातीय और क्षेत्रीय खेमों में बंटा हुआ नहीं, बल्कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” बनाना है। उन्होंने समाज को जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाली ताकतों को देश की एकता के लिए खतरा बताते हुए शिक्षकों से ऐसी विभाजनकारी शक्तियों को सफल न होने देने की अपील की। मुख्यमंत्री लखनऊ के आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की चेतना और युगनिर्माता होते हैं। शिक्षक जागृत होकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें तो भारत को विश्वगुरु बनने में देर नहीं लगेगी। योगी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए गुलामी की मानसिकता छोड़ने, विरासत पर गर्व करने, सामाजिक समता और नागरिक कर्तव्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारों से अधिक कर्तव्यों को महत्व देने की भावना विकसित करनी होगी।   कार्यक्रम में सीएम ने 10 स्कूलों के बच्चों को सम्मानित किया और गायत्री परिवार की स्मारिका का विमोचन किया।