news-details

जल संरक्षण को लेकर तीन गांवों में चला जागरूकता अभियान

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़, कसया (कुशीनगर)। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत मंगलवार को विकासखंड कसया के बरवा बाजार, मठिया माधोपुर और मंगलपुर गांव में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं के अंतर्गत आयोजित अभियान में लोगों को पानी की बर्बादी रोकने और जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पारंपरिक जल प्रणालियों की मरम्मत एवं पुनरुद्धार, स्थानीय जल निकायों का संरक्षण, जल ऑडिट, वर्षा जल संचयन और जल अर्पण जैसी गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। पानी की बचत और जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है।अभियान में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), कुशीनगर के अधिकारी-कर्मचारी, कार्यदायी संस्थाओं एनसीसी लिमिटेड और विन्ध्या टेलीलिंक्स लिमिटेड के अभियंता, डीपीएमयू के डीसी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।गौरतलब है कि 1 से 7 नवंबर तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह का उद्देश्य जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि जल की हर बूंद बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।