news-details

जलभराव से राहत दिलाने के लिए सुबह से क्षेत्र में जुटे पार्षद अवधेश त्रिपाठी

You can share this post!

कानपुर। शहर में हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पांडू नदी भी उफान पर है, जिसके कारण क्षेत्र का पानी तेजी से नहीं निकल पा रहा है। ऐसे हालात में पार्षद अवधेश त्रिपाठी सुबह से ही क्षेत्र में मौजूद रहकर जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका उन्हें निरंतर अहसास रहता है। उन्होंने बताया कि वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर जलभराव की समस्या के समाधान का प्रयास कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और जलनिकासी की व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो जाए।