
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के कहली बादलपुर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद के दौरान शुक्रवार को एक भाई ने गुस्से में आकर अपने ही दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, तीन भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था, जो धीरे-धीरे तनाव में बदल गया। घटना के दिन विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने आपा खो दिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।