news-details

जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापारिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और निजी संस्थानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही हर घर तिरंगा अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख बाजारों, चौराहों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाए। अमर शहीदों की प्रतिमाओं का अलंकरण कराया जाए और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान आईटीबीपी बैंड प्रस्तुति, फूलबाग और बिठूर में तिरंगा कॉन्सर्ट तथा मोतीझील में तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा तिरंगा रैली, रंगोली, प्रकाश सज्जा और देशभक्ति आधारित कलाकृतियों के माध्यम से शहर को सजाया जाएगा।डीएम ने कहा कि रैलियों में विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की गई। बैठक में कई विभागों के अधिकारी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।