news-details

जवाहरपुरा में 63 लाख की लागत से बनेगी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKAHS NEWS आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव जवाहरपुरा में 63 लाख 25 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क सांसद राजकुमार चाहर की सांसद निधि से बनाई जाएगी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह वर्मा ने बताया कि करीब 650 मीटर लंबी यह सड़क काफी समय से खराब पड़ी थी। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को बरसात के मौसम में आवागमन में परेशानी होती थी। स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर सांसद ने सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण का शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने से जवाहरपुरा सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल पर सांसद का आभार जताया है।