news-details

कुंए में मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। कोतवाली अंतर्गत हथकिला गांव के पास स्थित एक कुंए में गिरने से मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।  गुरुवार को टोला हथकिला निवासी ननकऊ पुत्र जिबोध(75) गांव के बाहर एक कुंए में गिरने से मौत हो गई। परिवार के अनुसार ननकऊ पिछले छः महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। किस बीच में घर से निकले किसी को पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ननकऊ को कुएं से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।मृतक का पौत्र दर्शन ने बताया कि बाबा जी पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका मस्तिष्क काम नहीं कर था। एस एच ओ श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिवार के अनुसार ननकऊ मानसिक रूप से बीमार थे।