news-details

कानपुर में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

You can share this post!

वाराणसी और झांसी के बीच हुआ उद्घाटन मैच

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर के फूलबाग स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वाराणसी और झांसी की टीमों के बीच खेला गया।इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी, डॉ. दिवाकर मिश्र और अतुल दीक्षित सहित अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर कानपुर नगर के विभिन्न कॉलेजों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।