news-details

कानपुर देहात में रसोई गैस की कीमतों से बढ़ी परेशानी, उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का कहना है कि निर्धारित कीमत से अधिक भुगतान करने के कारण घरेलू बजट लगातार प्रभावित हो रहा है।ग्राम पंचायत पातेपुर निवासी उपभोक्ता सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें एक सिलेंडर के लिए करीब एक हजार रुपये तक खर्च करने पड़े। उपभोक्ताओं के अनुसार, हालिया वृद्धि के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत लगभग 942 रुपये है, लेकिन कई बार समय पर आपूर्ति न मिलने या अतिरिक्त शुल्क के कारण वास्तविक लागत और बढ़ जाती है।ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही खाद्य सामग्री, सब्जियों और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं, ऐसे में रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने घरों का मासिक खर्च और अधिक बढ़ा दिया है। इसका असर सीधे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है।लोगों का यह भी कहना है कि गैस सिलेंडर की महंगाई का असर केवल घरों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि ढाबों, होटलों और छोटे व्यवसायों की लागत भी बढ़ जाती है, जिसका बोझ अंततः आम उपभोक्ताओं पर ही पड़ता है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं ने राहत की उम्मीद जताई है।