news-details

कानपुर देहात में तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र स्थित अंबरपुर गांव में गुरुवार दोपहर तालाब में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया।मृतकों की पहचान दिव्यांशु (18) पुत्र जगदीश प्रसाद गौतम और शादाब (18) पुत्र तकदीर अली निवासी रूमा, थाना महाराजपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवकों के पिता अंबरपुर गांव में हर घर जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को दोनों युवक भी अपने पिता के साथ वहां आए थे।दोपहर में तेज गर्मी के कारण दोनों युवक गांव के किनारे स्थित तालाब में नहाने चले गए। तालाब की गहराई अधिक होने और तैरना न आने के कारण दोनों संतुलन खो बैठे और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तालाब के आसपास सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है।