news-details

कानपुर देहात: सड़क पर कार हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, विधायक पीआरओ घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS घाटमपुर थाना क्षेत्र के रार गांव में शनिवार दोपहर सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में विधायक के पीआरओ मनीष तिवारी घायल हो गए, जबकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और लूट के आरोप लगाए हैं।पीआरओ मनीष तिवारी का आरोप है कि वह अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक कार खड़ी थी जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। हॉर्न देने के बावजूद जब कार नहीं हटाई गई तो उन्होंने विरोध किया। इसी बात पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका हाथ टूट गया और सोने की चेन व अंगूठी भी छीन ली गई।वहीं दूसरे पक्ष के प्रतीक मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मनीष तिवारी और उनके साथियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने भी चेन और चांदी का ब्रेसलेट छीनने का आरोप लगाया है।घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद सड़क पर वाहन हटाने को लेकर हुआ था और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।