news-details

कानपुर दक्षिण में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर तीन अहम बैठकें संपन्न

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर कानपुर दक्षिण में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को सुधीर शुक्ला के निवास स्थित कविताई भवन में कानपुर दक्षिण संयोजक सुशील कुमार के नेतृत्व में तीन महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।पहली बैठक में कानपुर दक्षिण के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक शामिल हुए। उन्हें अपने-अपने विद्यालयों में नियमित रूप से वंदेमातरम गायन कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित होने वाले हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधकों को स्वामी विवेकानंद रथयात्रा के आयोजन के बारे में भी बताया गया। उनसे आग्रह किया गया कि रथयात्रा के दौरान विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरित करें तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहयोग करें।दूसरी बैठक हिंदू सम्मेलन के रूप में आयोजित हुई, जिसमें हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सम्मेलन में मेले के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए सेवा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।तीसरी बैठक मेले के दक्षिण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रही। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत कोठारी ने ‘आत्मनो मोक्षार्थ जगत हिताय च’ के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अमरनाथ, संदीप मिश्रा, के.के. वाजपेयी, पीयूष रंजन मिश्रा, बी.सी. दीक्षित, वी.पी. तिवारी, पीयूष मिश्रा और जगनायक प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को मेले से जोड़ने और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।


हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सेवा भावना को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसका मूल मंत्र ‘आत्मनो मोक्षार्थ जगत हिताय च’ है, जिसका अर्थ है अपनी आत्मा के कल्याण के साथ-साथ संसार के हित के लिए कार्य करना। यह मेला समाज में सेवा, समरसता और राष्ट्र चेतना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। इसके जरिए लोगों को भारतीय परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को मेले से जोड़ें। — गुणवंत कोठारी, राष्ट्रीय संयोजक


हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कारों और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। कानपुर दक्षिण में मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विद्यालयों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं को इससे जोड़कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी विद्यालयों में नियमित वंदेमातरम गायन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यह मेला समाज में आध्यात्मिकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करे। सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। — सुशील कुमार, कानपुर दक्षिण संयोजक