
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शुक्रवार देर शाम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गोंडा जिले और लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली तथा अतिरिक्त परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। साथ ही दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास और राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई।विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा से लखनऊ तक हाल ही में शुरू हुई पैसेंजर ट्रेन सेवा का उल्लेख किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।मुलाकात के बाद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य गोंडा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है और केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से कई योजनाएं आगे बढ़ रही हैं। बैठक के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।