कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर अपना दल कमेरावादी का जनसंपर्क तेज
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। अपना दल कमेरावादी की ओर से हाटा विधानसभा क्षेत्र के सुकरौली स्थित अंबे मैरेज हाल में 3 अक्टूबर को प्रस्तावित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने पदाधिकारियों के साथ हाटा, सुकरौली, पड़री टोला डेहा समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।पार्टी की ओर से बताया गया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर चर्चा होगी।जनसंपर्क के दौरान राज कुमार पटेल, गुलाब सिंह, विनय कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, अजय सिंह, लक्ष्मण भगत और विनोद सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।