news-details

किसानों को मिलेट्स की खेती को दिया गया प्रशिक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर।विकासखंड भादर में उत्तर प्रदेश मिलेट्स अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के तहत एक कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती, फसल प्रबंधन, रखरखाव और बेहतर उत्पादन की तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी देना था।कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को मिलेट्स की उपयोगिता और इनकी खेती से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया।उन्होंने बताया कि मोटे अनाज कम पानी में भी अच्छा उत्पादन देते हैं। इसके अतिरिक्त, इनके पोषण संबंधी महत्व को देखते हुए दैनिक आहार में शामिल करने पर भी जोर दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान किसानों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इसमें फसल की बुवाई से लेकर उसके रखरखाव और उत्पादन तक की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। किसानों को मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास अरुण कुमार सिंह, प्लांट प्रोटेक्शन के संतराम यादव और सहायक विकास अधिकारी इंद्रजीत वर्मा सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।