पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक एवं आमसभा का आयोजन रविवार को कानपुर के लाजपत भवन और एक स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने की, जबकि संयोजन प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी एवं संबंधित समाज के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें प्रशासनिक, राजनीतिक तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में संगठन के विस्तार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने की रणनीति पर भी सहमति बनी। इस दौरान आशा मौर्य को महिला सभा का राष्ट्रीय संयोजक तथा अनंजय मेहता को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। साथ ही आगामी 56वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक अक्टूबर-नवंबर में नई दिल्ली में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आमसभा में राष्ट्रीय मुख्य महासचिव विनोद कुशवंशी, राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के पूर्व गृह मंत्री बसावन भगत कुशवाहा, राष्ट्रीय संगठन सचिव लबिता कुशवाहा, वरिष्ठ अधिवक्ता संगम समृद्धि कुशवाहा, गंगासागर कुशवाहा, योगेश मौर्य, मनोज कुशवाहा, ज्ञानेश्वर कुशवाहा, तोताराम महाजन, सचिन कुमार वर्मा, केतकी कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, राधा शाक्य, भारत सिंह कुशवाहा, जय प्रकाश कुशवाहा, रिया शाक्या और ओम प्रकाश कुशवाहा सहित देशभर से आए पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।