news-details

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विश्वविद्यालय में किया निरीक्षण

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित कृषि, मत्स्य पालन और पशुपालन से जुड़ी विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन और बत्तख पालन यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने अनुसंधान कार्यों, उत्पादन तकनीक और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषि से जुड़े क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और शोध का उपयोग किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से कहा कि शोध कार्यों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में की जा रही कैंचा (हरी खाद) की खेती का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि कैंचा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करता है। इससे टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलता है।दौरे के दौरान कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. राम बटुक सिंह सहित कई वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहे।