
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 30 अक्टूबर को पनकी स्थित रामनरेश कैटरर्स के यहां सूचना के आधार पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां करीब 30 किलो खोया अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिला। खाद्य कारोबारकर्ता ने इसकी अनुमानित कीमत 11,400 रुपये बताई।पूछताछ में कारोबारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मांग आने पर मिठाइयां तैयार कर छोटी-छोटी दुकानों पर बिक्री की जाती है। निरीक्षण के समय मिठाई निर्माण शुरू किया जाना था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खोये का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया और शेष खोये को मौके पर ही विनष्ट करा दिया।खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावट एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के भंडारण के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया गया।