news-details

कुंवर आरपीएन सिंह ने किया ई व्हीकल शो रुम का फीता काटकर उद्घाटन

You can share this post!

 

 

सरकार ई व्हीकल मार्केट को दे रही बढ़ावा: कुंवर आरपीएन सिंह 

मंगलपुर में खुला ई व्हीकल शो रुम रौनक ऑटो मोबाइल्स

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर में ई व्हीकल शो रुम रौनक ऑटो मोबाइल्स का फीता काटकर उद्घाटन किया।ई व्हीकल शो रुम के उद्घाटन अवसर पर कुंवर आरपीएन सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में खुले प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में सरकार ई व्हीकल मार्केट को बढ़ावा दे रही है। जिससे वातावरण जहां प्रदूषित नहीं होगा वहीं आर्थिक बोझ ग्राहकों का कम होगा। गांव में ई बाइक एजेंसी से ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी। सांसद श्री सिंह और भाजपा नेता लल्लन मिश्रा का स्वागत प्रोपराइटर ज्ञान चंद सिंह, संजय सिंह, शारदा सिंह, नितेश सिंह ने माल्यार्पण कर किया। प्रोपराइटर श्री सिंह ने कहा कि हमारे यहां कई रेंज की ई व्हीकल्स उपलब्ध है। ग्राहक को उनकी सुविधा अनुसार फाइनेंस, बीमा, सर्विस आदि सुविधा मुहैया कराई जाएगी।इस दौरान ध्रुव सिंह पटेल, डॉ बीएन सिंह, पूर्व छात्र नेता अशोक कुमार सिंह, सभासद पीएन सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भगत सिंह, रमेश सिंह, यशवंत सिंह, साहब सिंह, विनोद सिंह, प्रियेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, राम विलास चौधरी, प्रभु सिंह, धर्मराज, विजय, रविन्द्र, मुन्ना आदि सहित ग्राहक मौजूद रहे ।