news-details

कल्याणपुर के विकास को लेकर डीएम से मिले राम विश्वविद्यालय के निदेशक प्रणव सिंह

You can share this post!

 

कानपुर। राम विश्वविद्यालय के निदेशक प्रणव सिंह ने गुरुवार को कानपुर नगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, आईएएस से मुलाकात कर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कल्याणपुर चौराहे के सौंदर्यीकरण तथा क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।प्रणव सिंह ने कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की क्षमता वर्तमान 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने सहमति प्रदान करते हुए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।बैठक में क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण, सुगम नागरिक सुविधाएं और सौंदर्यीकरण को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रणव सिंह ने कहा कि कल्याणपुर के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयास क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। जनहित सर्वोपरि है और कल्याणपुर का विकास प्राथमिक संकल्प है।