news-details

कम्पोजिट विद्यालय दखिनवारा के ईको‌ क्लब ने किया पौधरोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जामो। मंगलवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा जामों अमेठी में ईको क्लब  कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण अभियान अभियान आयोजित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की खण्ड शिक्षा अधिकारी जामों श्री शोभनाथ यादव  जी  व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों बजरंग बली, बिपिन चौधरी, राकेश कुमार,महिमा शुक्ला, राजेश कुमारी विनय गुप्ता  व छात्र छात्राओं द्वारा पौधों की रोपाई की गई । खण्ड शिक्षा अधिकारी जामों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण व जल संरक्षण हेतु विस्तृत चर्चा कर अधिक से अधिक पेड़ो को लगाने पर जोर दिया गया।  प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार मौर्य द्वारा औषधीय पौधों के महत्व पर विचार रखे गए।