news-details

करंट से गौवंश की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के 80 फुटा रोड पर गुरुवार को करंट लगने से एक गौवंश की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और गौ रक्षकों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने नगर निगम और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क निर्माण के दौरान स्ट्रीट लाइट की केबल बाहर निकल गई थी और काफी समय से खुली पड़ी थी। गुरुवार को उसमें करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।कॉलोनीवासियों का आरोप है कि केबल करीब एक साल से खुली पड़ी थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।सूचना पर गोविंद नगर थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह रास्ता श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है। खुले तार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने जल्द से जल्द केबल को सुरक्षित कराने की मांग की है।