news-details

कस्बा कमासिन व नारायणपुर में नेत्र शिविर का आयोजन संपन्न।

You can share this post!

169 मरीजों की आंखों का हुआ परीक्षण

Pardarshi Vikas News Banda

कस्बा कमासिन व नारायणपुर में विकासखंड स्तरीय नेत्र शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील सिंह यादव व स्थानीय स्पॉन्सर भवानीदीन यादव ने सदगुरु देव श्री रणछोड़ दास जी महाराज की पूजा अर्चना किया। जानकी कुंड चिकित्सालय से आए चिकित्सकों ने 169 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया। फॉलो अप के अंतर्गत 62 मरीजों को चश्मा दिया गया, 18 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए जिसमें से 10 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट भेजा गया, 52 मरीजों का विजन चेक किया गया उन्हें चश्मा व दवा दी गई, 55 मरीजों में आंखों की विभिन्न बीमारी ग्लूकोमा, रेटिना, पर्दे व मांस बढ़ने की बीमारी पाई गई, उन्हें दवा दी गई व उचित इलाज की सलाह दी गई। जानकी कुंड चित्रकूट से आए डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी नेत्र परीक्षण अधिकारी ,डॉ उमाशंकर शुक्ल नेत्र सहायक, डॉक्टर विनय यादव नेत्र सहायक, बृजेश कुमार यादव ऑप्टिकल, संतोष मिश्रा काउंसलर ने मरीजों का विधिवत परीक्षण किया ।गायत्री परिवार के भवानीदीन यादव, ज्ञान यादव ,अभय तिवारी ने मरीजों का रजिस्ट्रेशन का कार्य किया और मरीजों की सहायता किया।