news-details

लेडी लॉयल अस्पताल में मरीजों की भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं को करना पड़ा घंटों इंतजार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS सोमवार को लेडी लॉयल अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नजर आईं। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और जांच रिपोर्ट लेने तक महिलाओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अव्यवस्था से परेशान एक गर्भवती महिला ने अपना पर्चा तक फाड़ दिया, जबकि कई अन्य मरीजों ने भी सुबह से दोपहर तक परेशान होने की शिकायत की।अस्पताल में इलाज कराने पहुंची एक गर्भवती महिला ने बताया कि वह सुबह करीब 8 बजे अस्पताल आ गई थी, लेकिन दोपहर 2 बजे तक उसकी इलाज प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। पहले पर्चा बनवाने में समय लगा, फिर डॉक्टर के परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ा और इसके बाद जांच रिपोर्ट के लिए भी रुकना पड़ा।महिला ने बताया कि बार-बार अस्पताल में अलग-अलग जगह जाने से वह थक चुकी है। गर्भवती होने के कारण उसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं जगदीशपुरा क्षेत्र से आई महिला मरीज मंतिशा भी लंबा इंतजार करने से परेशान हो गई। उसने आरोप लगाया कि करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी उसका नंबर नहीं आया। तबीयत खराब होने और इमरजेंसी की बात बताने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।मरीज के पति ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भीड़ के हिसाब से व्यवस्थाएं नहीं हैं। मरीजों के बैठने और इंतजार करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि मरीज परेशान होकर घंटों बैठे रहते हैं, जबकि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।अस्पताल में कई गर्भवती महिलाएं जांच और परामर्श के लिए इंतजार करती नजर आईं। कुछ मरीजों ने बताया कि वे सुबह से अस्पताल में मौजूद हैं, लेकिन दोपहर तक भी उनकी जांच और डॉक्टर से सलाह की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।बताया जा रहा है कि सोमवार होने के कारण अस्पताल में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा मरीज पहुंचे थे। अधिक भीड़ के कारण पंजीकरण, डॉक्टर की ओपीडी और जांच रिपोर्ट की प्रक्रिया धीमी हो गई, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।