news-details

लोक निर्माण विभाग ने बनाई कार्ययोजना 45576करोड रु की कार्ययोजना,-सी एम जी एस वाई से होगा नई सड़कों का निर्माण

You can share this post!

 

निर्माण भवन भेजी गई सभी 75जिलों की कार्ययोजनाएं

अमेठी में सबसे अधिक प्रस्ताव सांसद किशोरी लाल शर्मा और एम एल सी गोविंद नारायण शुक्ला ने दिए

संजीव भारती 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष में सड़कों के नव निर्माण का काम मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत होगा। सड़क, सेतु, रेलवे ओवर ब्रिज,बाई पास, रिंग रोड और नार्थ साउथ कारीडोर के निर्माण की परियोजनाओं के लिए कुल 45576करोड रु अनुमानित लागत की कार्ययोजनाएं तैयार की गई हैं।2300किमी नार्थ साउथ कारीडोर के निर्माण के लिए सरकार 400करोड रु की धनराशि खर्च करेगी।उत्तर प्रदेश के सभी पचहत्तर जिलों की लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजनाएं निर्माण भवन लखनऊ भेजी जा चुकी हैं।उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क एवं सेतु अवसंरचना के विकास को प्राथमिकता दी है। राज्य बजट में सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए 34,468 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कार्ययोजना के तहत राज्य राजमार्गों, प्रमुख जिला मार्गों तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
सरकार ने पुल एवं फ्लाईओवर निर्माण के लिए 4,808 करोड़ रुपये, रेलवे ओवरब्रिजों के लिए 1,700 करोड़ रुपये तथा सड़कों के रखरखाव के लिए 3,700 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा बाईपास और रिंग रोड परियोजनाओं के लिए 1,500 करोड़ रुपये तथा औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक पार्कों को जोड़ने वाली सड़कों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

 

अमेठी जिले की कार्ययोजना में शामिल की गई नव निर्माण की486परियोजनाएं, लगभग 1365करोड रु की लागत की है कार्ययोजना 
अमेठी जिले की वित्तीय वर्ष 2026-27की कार्ययोजना की अनुमानित लागत 1365करोड रु है। इसमें कुल 921परियोजनाएं है। ग्रामीण अंचल में सड़क के नव निर्माण की4860परियोजनाएं शामिल की गई है।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के अन्तर्गत लगभग 491किमी लम्बाई में 486सडकों के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। सभी ग्रामीण सड़कों की लम्बाई एक किमी से अधिक है। अनुमानित निर्माण लागत 436.48करोड रु है।मुख्य मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़कों के निर्माण के सबसे अधिक प्रस्ताव सांसद किशोरी लाल शर्मा के आए हैं।एम एल सी गोविंद नारायण शुक्ला के 90 अधिक प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के 62, विधायक सुरेश पासी के 40और एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के 34प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।

अमेठी जिले की कार्ययोजना -एक नजर 
सड़कों का नवनिर्माण संख्या -486, लम्बाई -491किमी,लागत-436.48करोड
सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण -संख्या-61लम्बाई-311किमी, अनुमानित लागत -818.37करोड
लघु एवं दीर्घ सेतु -102,लागत-34.22करोड
भवन-13-लागत-6.02करोड
हैलीपैड-17लागत-1.96करोड 
विशेष मरम्मत के कार्य -218लम्बाई-142किमी, निर्माण लागत -57.68करोड रु 
ब्लैक स्पाट-24-निर्माण लागत-9.43करोड