
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुँवर विवेक पाल ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत नायकपुरवा इचौली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार (गेट) के निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि अहिल्याबाई होल्कर महान समाज सुधारक, कुशल प्रशासक और लोककल्याणकारी कार्यों के लिए प्रसिद्ध थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण, धार्मिक स्थलों के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कुँवर विवेक पाल ने बताया कि नायकपुरवा इचौली हमीरपुर जिले का अंतिम गांव है और यहां पाल (गड़रिया) समाज की बड़ी आबादी निवास करती है। गांव में अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर स्मृति द्वार बनने से नई पीढ़ी उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा ले सकेगी तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को मजबूती मिलेगी।उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ग्राम पंचायत नायकपुरवा इचौली में शीघ्र स्मृति द्वार निर्माण कराए जाने की मांग की है।