
PARDARSHI VIKASH NEWS लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी बहन के घर रहने आई एक युवती ने अपने ही जीजा पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।युवती के अनुसार, वीडियो के डर से वह लंबे समय तक चुप रही और आरोपी उसकी मजबूरी का फायदा उठाता रहा। इस दौरान उसे कई बार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लगातार शोषण के कारण वह गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसे दवाइयां देकर गर्भपात भी करा दिया।मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना जमालपुर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला जीरो एफआईआर के रूप में ट्रांसफर होकर आया था और अब इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।