news-details

मांगलिक कार्यक्रम के बाद दो गुटों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से मारपीट में कई घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामला पचईपुरवा चौराहे का है, जहां दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में कराया गया।पीड़ित पक्ष हीरालाल मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे कन्हैया मिश्रा और भतीजे विमल को पहले से चली आ रही कहासुनी के चलते रास्ते में रोककर हमला किया गया। आरोप है कि अंशु उर्फ मोहित, रंजीत उर्फ अजय कश्यप, अमर सैनी और राज सिंह ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया और गाली-गलौज भी की।बताया जा रहा है कि यह विवाद दो दिन पहले हुए एक मांगलिक कार्यक्रम में हुई कहासुनी से जुड़ा है, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी सुर्खियों में आ गया।पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परसपुर थाना प्रभारी के अनुसार कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।