news-details

मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर जनसेवा के रंग में रंगा कानपुर उत्तर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डफरिन हॉस्पिटल में सांसद रमेश अवस्थी व जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने साथी पदाधिकारियों के साथ मरीजों को फल वितरित कर मानव सेवा का संकल्प लिया जिला कार्यालय नवीन मार्केट में महिला मोर्चा की महिलाओं ने सोहर गाकर महाराज जी के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं तथा परेड चौराहे पर राहगीरो को गुलगुले वितरित कर उनका मुंह मीठा कराया गया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शिक्षक पार्क व नवीन मार्केट में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां भी मनाई गईं।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा योगी जी का जीवन राष्ट्रनिर्माण, सेवा व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को उठाने के लिए समर्पित है,इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा महामंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर प्रमोद जन्मेजय सिंह शिवांग मिश्रा,नवाब सिंह,सीमा एमबीए पारस मदान रंजीता पाठक ,किरन तिवारी,सरोज सिंह,विनोद पाल मोनेन्द्र राजपूत वास्ते त्रिपाठी, राधा सैनी पूनम कंवर अंजू श्रीवास्तव,अनीता सोनी पूजा तिवारी अभिमन्यु सक्सेना,कौशलेंद्र सिंह परिहार,हर्षित श्रीवास्तव लाला,सचिवेंद्र सिंह सेंगर ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे