news-details

मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को गौरीगंज स्थित सपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। उन्होंने हमेशा कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद की। उनके आदर्शों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जिला महासचिव डॉ. अरशद अहमद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक संघर्ष और दूरदर्शिता से देश की राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए काम किया। विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा ने कहा कि नेताजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे बढ़ाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।श्रद्धांजलि सभा में अवधेश त्रिपाठी, संग्राम सिंह, बजरंग श्रीवास्तव, राकेश यादव, अनुपमा पाठक, राजा विक्रम सिंह, दीपू तिवारी, मनु पाल, अशोक यादव, बहराइची गुप्ता, भूपेंद्र कुमार, सोनू अंसारी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।