
पारदर्शी विकास न्यूज़ गाजियाबाद/अमेठी। आम आदमी पार्टी ने मीनाक्षी श्रीवास्तव को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। मीनाक्षी ने कहा कि पार्टी संगठन ने अब तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया है। राष्ट्रीय परिषद की नई जिम्मेदारी को भी पूरी प्रतिबद्धता से निभाते हुए आम आदमी के अधिकारों की आवाज मजबूत करने का संकल्प लिया। उनके राष्ट्रीय परिषद में शामिल होने से अमेठी और गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी का माहौल है।