news-details

मेरा युवा भारत' ने आयोजित की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सोमवार को 'मेरा युवा भारत' की ओर से कार्यालय परिसर में महान राष्ट्रभक्त और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष संगोष्ठी का  आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की प्रगति में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी  के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामशरण मौर्य और जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय जी ने  कार्यक्रम की शुरुआत  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. रामशरण मौर्य जी ने  कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस की एक अमर गाथा है। वर्तमान में 'मेरा युवा भारत' संगठन युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान कर रहा है, जहाँ वे डॉ. मुखर्जी जैसे महान विचारकों की प्रेरणा से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा में लगाकर 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय जी ने संगठन की आगामी रूपरेखा और युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना एक अखंड और सशक्त भारत का था, जिसे आज के युवा अपने कौशल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से पूरा कर सकते हैं। युवाओं का सशक्तिकरण ही देश का वास्तविक सशक्तिकरण है।इस अवसर पर प्रियम त्रिपाठी, अतुल , शिवानी, आकाश, सर्वेश विक्रम सिंह, प्रांशु शुक्ला, जन्मेजय तिवारी, अमर प्रताप सिंह, अर्चना पांडेय, शालू कुमारी, अभय शर्मा, शिवानी गुप्ता, रीता देवी, विकाश गुप्ता, ज्योति सिंह, अंजली मिश्रा, कौशल आदि मौजूद रहे।