
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर।
कुरारा थाना क्षेत्र के कंडौर गांव की एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता सुनीता निषाद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह उसके पति खेत से लौटकर ट्रैक्टर का कल्टीवेटर घर के बाहर रख रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी अवदेश निषाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अवदेश, उसकी पत्नी, बेटे और बेटी ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि हाथ में काटकर घायल कर दिया गया और लाठी से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।महिला ने बताया कि शोर सुनकर पति बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने ट्रैक्टर और मकान जलाने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अक्सर विवाद करते हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में रहने को मजबूर है।कुरारा पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।