
Pardarshi Vikas News Amethi
युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण मिनी स्टेडियम भादर में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज -5 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवम् प्रा. वि. द. अधिकारी रीना वर्मा द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि घर से बाहर स्वयं की सुरक्षा और पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए किसी भी समय हेल्पलाइन सेवाओं की मदद ली जा सकती है। भीषण गर्मी में अचानक आग लगने पर 101अग्निशमन सेवा को फोन किया जा सकता है। आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112नम्बर डायल करते हैं। किसी भी तरह की समस्या की सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन -1076नम्बर पर फोन कर सकते हैं। बच्चों की सुरक्षा और उनकी समस्या के हल के लिए 1098चाइल्ड हेल्पलाइन का उपयोग करें। दुर्घटना में मदद के लिए 108एम्बुलेंस सेवा की सहायता लें।1090वीमेन पावर लाइन और 181वीमेन हेल्पलाइन सेवा महिलाओं की मदद के लिए है।बी ओ ने बालिकाओं और महिलाओं को इन सेवाओं के उपयोग के लिए पर्चे भी प्रदान किए। विनोद कुमार सिंह, विनोद कश्यप,पी आर डी राजकली , रमाशंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।